लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से तीन दिवसीय समर फेस्टिवल के आयोजन के लिए ऑडिशन लिए गए। रविवार को मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर ने ऑडिशन का शुभारंभ किया।
रामलीला कमेटी लोहाघाट के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि 12 जून से रामलीला मैदान में तीन दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसमें पहले दिन महिला रामलीला और पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों का सम्मान, 13 जून को वादन, गायन और नृत्य प्रतियोगिता के साथ बाल रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीसरे दिन भी वादन, गायन और नृत्य प्रतियोगिता होगी।
प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग कक्षा एक से पांच, जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ और सीनियर वर्ग कक्षा नौ से 12 तक होगी। बताया कि इससे पूर्व तीन से 11 जून तक रामलीला मंच में रामकथा का आयोजन होगा इसके बाद 12 जून से तीन दिवसीय समर फेस्टिवल होगा।
निर्णायक प्रकाश राय, अजय कलखुड़िया, जगदीश जोशी, राकेश मेहता, रोहन राजपूत, कविता बोहरा रहे। ऑडिशन में कैलाश बगौली, दीप जोशी, हेमंत पुनेठा, दीपक सुतेड़ी, गीतांशी पांडेय, प्रज्ञा मेहता ने सहयोग किया।