फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्यारे के घर की कुर्की

Sat, 16 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार रात आजीवन कारावास की सजा पाए हत्यारे के घर की कुर्की कर दी। वह एक माह से फरार चल रहा है, जबकि उसके दो अन्य साथी जेल में सजा काट रहे हैं। तीन वर्ष पहले उन्होंने एक व्यापारी की हत्या की थी।
विज्ञापन


ग्रामसभा भजनपुर स्थित मीना बाजार निवासी सूरज कश्यप, राकेश वाल्मीकि और तनुका श्रीवास्तव को जिला एवं सत्र न्यायालय चंपावत ने एक हत्या के मामले में 15 मार्च 2016 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि उक्त तीनों ने 3 मई 2013 को मीनाबाजार निवासी व्यापारी रविंद्र कुमार गर्ग उर्फ टीटू की हत्या की थी। करीब एक माह पहले उन्हें न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। राकेश वाल्मीकि और तनुका श्रीवास्तव जेल में सजा काट रहे हैं, लेकिन सूरज कश्यप तब से फरार चल रहा है। न्यायालय ने उसका वारंट भी जारी किया है।

इसी के आधार पर पुलिस ने 7 अप्रैल को उसके घर पर कुर्की के संबंध में सूचना भी चस्पा कर दी थी। एसआई भूपाल सिंह सम्मल ने बताया कि 15 अप्रैल की रात्रि न्यायालय के आदेश पर उसके घर की कुर्की कर दी गई। बता दें कि यहां के शातिर अपराधी पुलिस से बचने को नेपाल में शरण ले लेते हैं। उक्त हत्यारे की भी नेपाल फरार होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें