चंपावत कलक्ट्रेट में बीते 15 दिनों से बंद एटीएम।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत के कलक्ट्रेट परिसर के समीप का एटीएम में बीते 15 दिनों से ताला लटका हुआ है। इसके चलते अधिकारी-कर्मचारी और आम लोगों को धन आहरण में परेशानी हो रही है।
कलक्ट्रेट से 20 मीटर दूर के एटीएम को पिछले साल उच्चीकृत किया गया था। इससे पिछले साल अक्तूबर से बगैर एटीएम कार्ड के एटीएम के धन की निकासी हो रही है। लेकिन 23 दिसंबर से यह एटीएम काम नहीं कर रहा है। खामी के चलते तबसे यह एटीएम बंद है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं एसबीआई की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रमोद अरोरा का कहना है कि कलक्ट्रेट क्षेत्र के एटीएम में खराबी आने के चलते इसे बंद किया गया है। एटीएम की खामी को दूर करने के लिए तकनीकी टीम बुलाई गई है। अगले तीन दिनों में इस एटीएम को ठीक करा लिया जाएगा। (ब्यूरो)