चंपावत में साहसिक पर्यटन के तहत रस्सियों के सहो नदी पार करती बालिका।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला योजना से बालिकाओं को साहसिक खेलों संबंधी पांच दिनी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के चौथे दिन मंगलवार को प्रतिभागियों को रस्सियों के सहारे नदी पार करना सिखाया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को साहसिक खेलों की जानकारी, तकनीकी उपकरणों का ज्ञान, रैपलिंग, जुमारिंग, प्राथमिक उपचार, उपलब्ध संसाधनों से पुल बनाने के तरीके, नदी पार करने के लिए रिवर क्रॉसिंग, ट्रैकिंग कराई गई। जिला पर्यटन और साहसिक खेल अधिकारी लता बिष्ट के अनुसार जिला योजना में बाल विकास विभाग के वित्तीय और पर्यटन विभाग, रियल एडवेंचर संस्था के तकनीकी सहयोग से प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की कुल 23 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। प्रशिक्षण में रियल एडवेंचर संस्था के निदेशक आशीष जोशी के साथ धन सिंह, सुरेश भट्ट, देवेंद्र सिंह रावल, विनीत राय, दीपक राय, महिला प्रशिक्षक सुशीला भोज आदि सहयोग कर रहे हैं।