फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में करें आपदा से हुई क्षति का आंकलन

Wed, 06 May 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
वन, खेल और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बीते दिनों आए भीषण तूफान, भारी बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान और राहत राशि वितरण की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार और जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी को अपने विभाग के साथ ही राजस्व टीम के साथ नुकसान का शत प्रतिशत आंकलन करने और प्रभावितों को त्वरित गति से राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने जिला योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता में रखें और ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के प्रस्तावों को भी शामिल करें। उन्होंने जिले में 43 हाइड्रमों में से 19 हाइड्रम खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी अधिकारियों को कृषक महोत्सव के दौरान गांवों में किसानों के नुकसान का आंकलन करने को कहा। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी और सीडीओ एसएस पांगती ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि उनसे प्राप्त निर्देशों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, एसडीएम सदर अशोक जोशी, नरेश दुर्गापाल, परितोष वर्मा, जेएस राठौर, पीडी केएन तिवारी, डीडीओ विवेक उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें