फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक मलयेशिया की जेल से रिहा

Tue, 28 Nov 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
अशोक भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीजा के नियमों को तोड़ने के आरोप में 17 जुलाई से मलयेशिया की जेल में बंद लधिया घाटी क्षेत्र के अशोक भट्ट की अब जल्द वतन वापसी होगी। उन्हें रिहा करने की सोशल मीडिया में मुहिम चलाने वाले लधिया घाटी संगठन के नवीन भंडारी ने बताया कि भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार अपरान्ह करीब 2 बजे अशोक को जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें अब जेल से कैंप में शिफ्ट कर बोर्डिंग नंबर भी दे दिया गया है। उनकी भारत वापसी का समूचा खर्च भारत सरकार उठाएगी। वहीं, इस खबर से अशोक के परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


लधिया घाटी के तलाड़ी गांव निवासी अशोक भट्ट पर्यटक वीजा में 8 जून को अपने पंजाब निवासी मित्र संदीप के यहां मलयेशिया में एक माह के लिए घूमने के लिए गए थे। 17 जून को जब वह बाजार घूमने गया था, तो पासपोर्ट और वीजा अपने मित्र के कमरे में भूल गया। चेकिंग के दौरान पासपोर्ट और वीजा न दिखाने पर अशोक को मलयेशिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वैसे अशोक का वीजा आठ जुलाई तक था। 17 जुलाई को मलयेशिया की अदालत ने उन्हें पांच महीने की जेल भेज दिया।

जेल से छुड़ाने के लिए लधियाघाटी संगठन के नवीन भंडारी एवं अशोक के चचेरे भाई सुनील भट्ट ने मेल, ट्वीट के माध्यम से मलयेशिया स्थित भारतीय दूतावास और भारत सरकार से संपर्क बनाए रखा। भंडारी ने दूतावास के हवाले से बताया कि अशोक को मलयेशिया जेल से शिफ्ट कर कैंप में रखा गया है। कहा कि एक सप्ताह के भीतर अशोक की घर वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें