फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ पर भड़कीं आशा वर्कर्स

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करती आशा वर्कर्स। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने अनदेखी का आरोप लगा बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में विरोध, प्रदर्शन किया। यूनियन ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि वादा करने के बावजूद सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने डीएम से मुलाकात नहीं कराई और न सीएमओ खुद कलक्ट्रेट में आए। इससे नाराज आशा वर्करों ने कलक्ट्रेट में मौजूद एसडीएम अनिल गर्ब्याल का घेराव किया।
विज्ञापन

आशा वर्कर वार्षिक प्रोत्साहन राशि के साथ ही हर प्रशिक्षित वर्करों को दो हजार रुपये की मासिक प्रोत्साहन राशि मांग रहे हैं। आयुष्मान कार्ड का काम आशा वर्करों से कराने का भी विरोध किया जा रहा है। इन मसलों पर वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को आशा वर्कर्स यूनियन के कई सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन वहां सीएमओ और डीएम के मौजूद न रहने से उन्हें मायूसी मिली। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय पूर्णागिरि मेला बैठक और टनकपुर दौरे पर होने की वजह से बृहस्पतिवार सुबह कलक्ट्रेट में नहीं थे। आशा वर्करों ने मांगों को लेकर दो मार्च को भी प्रदर्शन किया था। तब आशा वर्करों को सीएमओ ने डीएम से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था। यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मणि जोशी का कहना है कि खराब मौसम के बावजूद कई वर्कर दूरदराज से छोटे बच्चों के साथ यहां पहुंची थीं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों से बात न होने के कारण उन्हें मायूसी मिली। प्रदर्शन में पुष्पा बिष्ट, चंद्रकला सक्टा, लता वर्मा, निर्मला तिवारी, कमला पंगरिया, संगीता प्रहरी, चंद्रकला जोशी, हेमा जोशी, उमा जोशी, कमला जोशी, ममता देवी, माला देवी, चंपा देवी, रीना, पुष्पा देवी, विनीता, मंजू राय आदि थे।
विज्ञापन

मैं अन्यत्र जरूरी विभागीय काम की व्यस्तता के कारण कलक्ट्रेट नहीं पहुंच सका लेकिन आशा कार्यकर्ताओं की मांग को डीएम के पास पहुंचा दिया जाएगा।
- डॉ. आरपी खंडूरी
सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें