फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा हैल्थ वर्कर्स ने दी उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर पाटी में प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत। 11 सूत्री मांगों को लेकर आशा हेल्थ वर्कर्स की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। आशाओं ने मांगों को लेकर चंपावत तहसील मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। उधर, पिथौरागढ़ में भी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पाटी तहसील में ब्लाक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आशाओं ने उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने, 21 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, लॉकडाउन भत्ता 10 हजार रुपये देने, कोरोना ड्यूटी के दौरान जान गंवा चुकी आशाओं के आश्रितों को 50 लाख रुपये का बीमा और चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने, आशाओं के सेवानिवृत्त होने पर पेंशन का प्राविधान करने की मांग की। इस मौके पर धनी देवी, पार्वती देवी, हेमा तिवारी, ईश्वरी पांडेय, माया जोशी, दीपा देवी, रेखा देवी, भावना देवी आदि मौजूद थी। इधर लोहाघाट में जिला सचिव प्रदमा प्रथोली के नेतृत्व में आशाओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर कमला माहरा, रेखा पुजारी, देवकी देवी, रोशीन देवी, निर्मला बिष्ट, प्रियंका, बबीता, गंगा देवी, नीमा देवी, मंजू, कमला, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें