फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण, मनीषा और धनीराम ने बाजी मारी

विज्ञापन
बनबसा से टनकपुर तक मिनी मैराथन दौड़ की महिला वर्ग की प्रथम विजेता मनीषा को पुरस्कार का चेक और प्र? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
नशे को पीछे छोड़, जीत लो जिंदगी की दौड़ का संदेश देती मिनी मैराथन में करीब ढाई हजार लोगों ने बनबसा से टनकपुर तक दौड़ लगाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अंडर 18 आर्यु वर्ग में टनकपुर के अरुण राना, ओपन पुरुष वर्ग में लोहाघाट के आईटीबीपी जवान धनी राम और महिला वर्ग में बनबसा की मनीषा ने प्रथम पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन

स्टेडियम में हुए समापन समारोह में धावकों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रतिभागी धावक संगीत पर जमकर झूमे। डीएम एसएन पांडेय, एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता पंत, एसडीएम दयानंद सरस्वती आदि ने दौड़ में हिस्सा लिया।
पुलिस विभाग की ओर से रविवार को नशे के खिलाफ बनबसा से टनकपुर तक करीब 12 किमी. की मिनी मैराथन में प्रतिभाग के लिए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया। तीन वर्गों में हुई दौड़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और युवाओं के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत क्षेत्र के लोगों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से ही धावकों का दौड़ के प्रारंभिक स्थल बनबसा के पाटनी तिराहा पर पहुंचना शुरू हो गया था। डीएम एसएन पांडेय, एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल और न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता पंत ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि नशा ऐसा कैंसर है जो समाज को तेजी से खोखला बना रहा है। समय रहते इसे जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। दौड़ में प्रथम विजेता को पुरस्कार के रूप में दस हजार, द्वितीय को आठ हजार, तृतीय को सात हजार, चतुर्थ को पांच हजार, पंचम को चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने किया।
आयोजन में इन लोगों ने दिया सहयोग
मिनी मैराथन में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, ब्रह्मदेवी नेपाल के नंद बहादुर, केजीबीवि की वार्डन प्रेमा ठाकुर, डॉ. वीके जोशी, नेपाल के एसआई जनक बहादुर, माइती नेपाल की माहेश्वरी भट्ट, एनसीसी अधिकारी कै. एलडी तिवारी, एनसीसी सेकंड ऑफिसर एसएस राना, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी आदि।
मिनी मैराथन के विजेता
अंडर 18 आयु वर्ग:-
प्रथम- अरुण राना,
द्वितीय- अमित सिंह,
तृतीय- मनोज सिंह महर
चतुर्थ- अनुज वर्मा,
पंचम शिवम सिंह
ओपन पुरुष वर्ग:-
प्रथम- धनी राम,
द्वितीय- नरेंद्र सिंह बोहरा
तृतीय मदन सिंह महर
चतुर्थ- दीपक कुमार
पंचम- हरदीप।
ओपन महिला वर्ग:-
प्रथम- मनीषा,
द्वितीय- ममता जोशी
तृतीय- ममता महरा
चतुर्थ- निकिता भंडारी
पंचम- रुचि राणा।
डीएम और एसपी ने किया मिनी मैराथन का शुभारंभ
बनबसा (चंपावत)। नशे के खिलाफ मिनी मैराथन का शुभारंभ डीएम एसएन पांडेय और एसपी डीएस गुंज्याल ने हरी झंडी दिखा किया। इस दौरान डीएम ने युवकों और नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की। डीएम और एसपी ने सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने देश की उन्नति के लिए नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग देने को कहा।
रविवार सुबह सात बजे बनबसा पाटनी तिराहे से मिनी मैराथन का शुभारंभ किया गया। सीओ बीसी पंत ने बताया कि दौड़ में करीब ढाई हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें युवक, युवतियां, महिलाएं, पुुरुष, अधिकारियों, कर्मचारियों और कारोबारियों ने शिरकत की। पाटनी तिराहे से दौड़ते हुए धावक टनकपुर स्टेडियम पहुंचे।
शुभारंभ पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता पंत और राजेंद्र कुमार, नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर से आए एसपी दिनेश आचार्या, कंचनपुर गड्डाचौकी के एसओ पदम बुढ़ा मगर, एसडीएम टनकपुर दयानंद सरस्वती, एसएसबी 57 वीं वाहन ई कंपनी के प्रभार कमांडर राजवीर सिंह मीणा, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, एनएचपीसी के जीएम पवन कुमार गुप्ता, टनकपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भरत भंडारी, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एएसआईओ मो. आसिफ रजा आदि थे।
डीएम और एसपी ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन
टनकपुर (चंपावत)। मिनी मैराथन के समापन के बाद डीएम एसएन पांडेय, एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल और सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन किए। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि डीएम और एसपी ने देवी के दर्शन करने के साथ धाम क्षेत्र की मौजूदा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस मौके पर मंदिर समिति और पुजारियों ने डीएम से धाम क्षेत्र में पानी के संकट को देखते हुए प्रस्तावित गुरुत्व पेयजल योजना का जल्द निर्माण कराए जाने का आग्रह भी किया।

मिनी मैराथन दौड़ में ओपन पुरुष वर्ग के प्रथम विजेता आईटीबीपी जवान धनी राम।- फोटो : TANAKPUR

मिनी मैराथन में अंडर 18 आयु वर्ग के प्रथम विजेता अरुण राणा को पुरस्कार की धनराशिक का चेक देते जिलाध- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें