फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के फिटनेस के लिए नहीं लगेगी टनकपुर की दौड़...

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में परिवहन विभाग का दूसरा कार्यालय जल्द अस्तित्व में आएगा। इसके लिए राजकीय पॉलीटेक्निक के पुराने भवन को चयनित किया गया है। इस भवन का प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। पहाड़ में परिवहन विभाग का कार्यालय खुलने से वाहन स्वामियों को फिटनेस के लिए 75 से 150 किमी तक की अतिरिक्त यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में वर्ष 2005 में सहायक संभागीय परिवहन (एआरटीओ) कार्यालय खोला गया था। इस कार्यालय में 40,000 से अधिक छोटे-बड़े वाहन पंजीकृत हैं। वर्ष 1997 में पहाड़-मैदान से मिलकर बनाए गए जिले का 85 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ी है लेकिन परिवहन विभाग का कार्यालय मैदानी क्षेत्र में खोला गया। भौगोलिक हालात और अधिक दूरी की वजह से पहाड़ के लोगों को हो रही दिक्कत को देखते हुए क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से चंपावत में परिवहन विभाग का कार्यालय खोलने की मांग कर रहे थे।
चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से लगातार उठाई जा रही आवाज के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में एआरटीओ कार्यालय खोलने की अनुमति दी। शासन की मंजूरी मिलने के बाद अब परिवहन विभाग के कार्यालय के लिए भवन की तलाश पूरी कर ली गई है। गोरलचौड़ मैदान के पास वाले भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी आरआई कार्यालय के लिए कार्मिकों की तैनाती नहीं की गई है। आरआई के साथ तीन लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी दूसरी जगह से संबद्ध किए जाएंगे।
विज्ञापन

चंपावत में परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक (आरआई) कार्यालय के लिए गोरलचौड़ मैदान के पास नगर पालिका के भवन को अनुमोदित किया गया है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से हरी झंडी के बाद किराये के भवन के लिए नगर पालिका से अनुबंध किया जाएगा। आरआई कार्यालय से वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र मिलेगा। - सुरेंद्र कुमार, एआरटीओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें