फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
बनबसा में ग्रामीणों को आयुर्वेद के बारे जागरूक करते एसएसबी अधिकारी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57 वीं वाहनी की बनबसा धनुष पुल स्थित ए कंपनी के अधिकारियों व जवानों ने ग्रामीणों को आयुर्वेद के बारे जागरूक किया। ए कंपनी के सहायक कमांडेंट अभिनव तोमर के नेतृत्व में हर दिन हर घर आयुर्वेद की प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने गांव के बुजुर्ग महिला पुरूषों व बच्चों को आयुर्वेद के लाभ की जानकारियां दी। बताया कि आयुर्वेद विभिन्न बीमारियों के उपचार का संपूर्ण भंडार है। कोरोना में घरेलू मसालों ने बीमारों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई।
विज्ञापन

देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में आयुर्वेद के माध्यम से दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली सामग्रियों से बीमारियों के उपचार आसानी से किए जाने के संबंध में जानकारियां दी गई। कहा कि कोरोना काल में पूरे विश्व में फैली महामारी से बचाव को भी आयुर्वेद ही वरदान सिद्ध हुआ है। देसी जड़ी बूटियां, रसोईघर में उपलब्ध हल्दी, आवंला, हरड़, बरड़, तुलसी, मुलहेटी, कालीमिर्च, लौंग, लहसुन आदि ने इस रोग को दूर करने में आमजन की सहायता की।
एसएसबी के उपनिरीक्षक विकास कुमार भाटिया, एचसी नवीन कुमार, कां. संजय कुमार, बिलेंद्र सिंह, हेत राम यादव, विमला , अनिता कुमारी आदि ने सहयोग दिया। वहां शिव सांस्कर्तिक युवा मंच मझगांव देवीपुरा के अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, हीरा चंद, दीपक पाठक, दीपक चंद, सुरेश चंद, डूंगर सिंह, मनी चंद, कल्याण चंद आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें