फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं खस्ताहाल : विधायक

Thu, 26 Dec 2024 03:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट की बदहाली पर क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने का मामला विधानसभा में उठाने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि लोहाघाट के उपजिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई हैं। अस्पताल में लंबे समय से फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषा, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन आदि पद रिक्त हैं।
विधायक ने कहा कि या तो सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करे या फिर अस्पताल ही बंद कर दे जिससे दूर दराज से आने वाले मरीज अपना इंतजाम तो खुद करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि पिछली बार भी उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मामला विधानसभा सत्र में रखा था। तब कुछ समय के लिए डॉक्टर भी आए। लेकिन अब अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। कहा कि जब तक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं आएंगे, वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें