फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नए साल में मिलेगी प्रसूताओं को खुशियों की सवारी

Thu, 26 Dec 2024 03:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी/ चंपावत। पाटी ब्लॉक की प्रसूताओं को नए साल में खुशियों की सवारी मिलने की उम्मीद है। पाटी में प्रसूताओं को लगभग दस माह से खुशियों की सवारी नहीं मिल रही है। उन्हें जेब ढीली कर प्रसव के बाद घर जाना पड़ रहा है। पाटी स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने में लगभग 30 से अधिक प्रसव होते हैं, लेकिन केंद्र में पिछले नौ माह से खुशियों की सवारी नहीं होने से क्षेत्र के सीमांत वालिक, तल्ला कांडा, मैरोली, रीठासाहिब, भिंगराडा, खेतीखान, देवीधुरा, मूलाकोट, धूनाघाट आदि क्षेत्रों की जच्चा-बच्चा को निजी खर्च पर लोहाघाट, चंपावत की दौड़ लगानी पड़ती है। अब केंद्र में खुशियों की सवारी मिलने से प्रसूताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पाटी स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए वाहन की व्यवस्था हो गई है। इसके लिए एक नए व्यक्ति से बात हो गई है। वाहन का कोटेशन बन गया है। आने वाले नए साल में केंद्र में खुशियों की सवारी वाहन मिल जाएगा। -कमल शर्मा डीपीओ, चंपावत।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें