आईसीएसई हाईस्कूल बोर्ड:आर्नोल्ड बर्कबेक, 92 प्रतिशत चंपावत माउंट कार्मल स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला
आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेशन ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। आईसीएसई का चंपावत जिले में एकमात्र स्कूल माउंट कार्मल स्कूल है। स्कूल के प्रबंधक फादर एविन ने बताया कि 92 प्रतिशत अंक हासिल कर आर्नोल्ड बर्कबेक ने जिला टॉप किया है। चाय विकास बोर्ड के चंपावत के प्रबंधक डेसमंड बर्कबेक के बेटे आर्नोल्ड का इरादा डॉक्टर बनने का है।
हाईस्कूल में शीर्ष नंबर पर आने के लिए उन्होंने रोजाना चार घंटे की पढ़ाई की। 90 प्रतिशत अंक के साथ लोकेश बड़ैला दूसरे नंबर पर रहे। प्रबंधक फादर एविन ने बताया कि स्कूल के सभी 18 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। एक छात्र को छोड़ अन्य 17 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। एक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुआ है। कॉलेज के तीन छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक और 3 छात्रों के 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आए हैं।