फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण कर दुकानें, रेहड़ी, लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी आगे तक अतिक्रमण कर लगाई गई दुकान, फड़, रेहड़ियों को हटवाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के दिशा निर्देशन में एसओ मनीष खत्री ने टीम के साथ नगर क्षेत्र में पिथौरागढ़ रोड, मुख्य बाजार लोहाघाट, खेतीखान मार्ग, खेतीखान तिराहा पर फड़ -रेहड़ी लगाने वाले व्यापारियों को मुख्य मार्ग से उचित दूरी पर अपनी-अपने फड़ों को संचालित किए जाने, राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण न किए जाने, वाहनों को सुव्यवस्थित प्रकार से पार्क किए जाने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी आगे तक दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को पीछे करने के साथ उन्हें भविष्य में सड़क में दुकान न लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस की ओर से अतिक्रमण करने वाले फड़, ठेली और खोखा व्यवसायियों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


एसओ ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों द्वारा पुन: अतिक्रमण कर दुकानें लगाई गईं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में एसआई हेमंत कठैत, राकेश रौंकली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें