टनकपुर (चंपावत)। एक होटल में रुके पिथौरागढ़ जिले के सैन्यकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सेना के बंगाल इंजीनियर्स में असम के तेजपुर में तैनात हवलदार प्रदीप बिष्ट (40) पुत्र भरत सिंह बिष्ट छुट्टी पर अपने घर पिथौरागढ़ जा रहे थे। पिथौरागढ़ के जाजरदेवल के प्रदीप बिष्ट रविवार रात अपने दो सालों के साथ यहां एक होटल में रुके थे। सोमवार सुबह देर तक नहीं उठने पर होटल स्वामी और दोनों सालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दरोगा बची सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और सैन्यकर्मी को उप जिला अस्पताल ले गए जहां डॉ. प्रकाश और डॉ. आफताब आलम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद