फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न मामले में मां और बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के कोयाटी खालसा गांव में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। इस आरोप में वांछित मां और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार परिहार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोयाटी खालसा गांव में 25 अप्रैल को अनिल कुमार की पत्नी सपना का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। सपना के पिता मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी।
इस आधार पर 26 अप्रैल को पुलिस ने सपना के पति अनिल और सास तुलसी देवी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 बी और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले की विवेचना कर रहे सीओ परिहार ने बताया कि सपना का विवाह जून 2020 में हुआ था। कुछ समय तक सब कुछ सामान्य था लेकिन कुछ महीनों बाद उसकी बेटी को उसके पति और सास की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया।
25 अप्रैल को उन्हें बेटी की आत्महत्या संबंधी सूचना दी गई। सीओ ने बताया कि मृतका की मौत के मामले की जांच की गई। इसमें सपना के पति अनिल एवं सास तुलसी देवी के विरुद्ध घटना के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य मिले।
विज्ञापन

इसलिए पुलिस ने मंगलवार को इन दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें