फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो...

Mon, 01 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करती बालाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एमएस डांस एकेडमी के तीन वर्ष पूरे होने पर लोहाघाट रामलीला मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। जिसमें डांस एकेडमी के कलाकारों के अलावा रुमझुमा तथा महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों ने दिलकश  कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एबीसी आल्मामेटर के प्रबंधक मदन महर तथा महर्षि विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकेडमी की अदिता ने अरे  द्वारपालो कन्हैया से कह दो... की प्रस्तुति से समां बांध दिया। महर्षि विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं ने राम सेरा की सुंदरा, रुमझुमा मेंत, डब्बू डांसर के नेतृत्व में कलाकारों ने भोले-भोले, लावनी, सोलो डांस आदि की दिलकश प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमी के डांस कोच माइकल और रुमझुमा के कोच डब्बू डांसर ने भी अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन रुमझुमा के निदेशक जीवन मेहता ने किया। इस मौके पर संजय फर्त्याल, जीवन गहतोड़ी, मुकेश साह आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें