केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आठ जुलाई के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस (15093/15094) के ठहराव को मंजूरी दे दी है।
चंपावत जिले और सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
केंद्र के रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री ने आठ जुलाई को जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के ठहराव का अनुरोध किया गया था। इस अनुरोध पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से जनपद चंपावत जिले के लोगों को एक महत्वपूर्ण रेल सुविधा प्राप्त हुई है।