फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन पत्रों की समीक्षा 15 दिन में की जाए

Sat, 29 Apr 2017 05:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
चंपावत में रेडक्रास समिति की बैठक में निर्देश देते डीएम डा.अहमद इकबाल। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
 डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने रेडक्रॉस के माध्यम से आर्थिक सहायता के आवेदन पत्रों की 15 दिन में समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जरूरतमंद को धनराशि के स्थान पर वाहन आदि की व्यवस्था मुहैया कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की धनराशि गरीब बच्चों के माध्यम से प्राप्त होती है, इसलिए इस धनराशि का दुरुपयोग न हो सके। जिला सभागार में रेडक्रॉस समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि कई बार एक ही व्यक्ति या परिवार के लोगों द्वारा रेडक्रॉस से बीमार व्यक्ति और तीमारदारों के चिकित्सा में आने-जाने में होने वाले व्यय के लिए गुहार लगाई जाती है, इससे अन्य जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पाता है। डीएम ने टेंडर, रजिस्ट्री, खनन आदि के साथ लोगों को भी रेडक्रास का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करने के निर्देश समिति को दिए।

रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन दीपक जोशी ने कहा कि आगामी मेलों में रेडक्रॉस कैंप भी आयोजित करेगी। सीडीओ एचजी भट्ट ने कहा कि रेडक्रॉस में अधिक से अधिक योगदान के लिए उप समितियों को सक्रिय किया जाय। समिति सदस्य श्याम नारायण पांडेय ने यूथ रेडक्रॉस को बढ़ावा देने पर दिया। बैठक में रेडक्रॉस की सचिव डॉ.रश्मि पंत ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्तमान में समिति के पास 5,49,979 रुपये की धनराशि शेष है। 
विज्ञापन


अप्रैल 2016 से अप्रैल 2017 तक 3,79,000 की धनराशि जरूरतमंदों को दी गई। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में रेडक्रॉस कोष में जमा धनराशि में से एक लाख रुपये का ड्राफ्ट शिक्षा विभाग की ओर से डीएम को प्रदान किया गया। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.केसी ठाकुर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह, डॉ.मंजीत सहित रेडक्रॉस समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। 

रेडक्रॉस दिवस पर आठ मई को होगा प्रशिक्षण
चंपावत। डॉ.रश्मि पंत ने बताया कि वर्तमान में जिले में रेडक्रॉस के 1215 लाइफ  मेंबर, 170 लाइफ एसोसिएट मेंबर, 15 वाइस पर्सन मेंबर, 267 एनुअल मेंबर और315 एनुअल एसोसिएट मेंबर हैं। उन्होंने बताया कि सात मई को जिला मुख्यालय में रेडक्रॉस के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली और आठ मई को रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर लोहाघाट जीजीआईसी में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ, आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, स्कूलों के प्रधानाचार्यों आदि को प्रशिक्षण देने के साथ रेडक्रास से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें