चंपावत। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने सोमवार को सैंदर्क गांव का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामवासियों ने जल संस्थान से संबंधित शिकायत की। बताया कि गांव में एकमात्र हैंडपंप लगा है जो कि खराब है। पाइपलाइन भी खराब है। उन्होंने मौके पर ही अधिशासी अभियंता जल संस्थान को हैंडपंप, पेयजल पाइपलाइन को अतिशीघ्र सही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पात्र किसानों ने किसान पेंशन के लिए आवेदन किया था लेकिनकिसी को भी किसान पेंशन नहीं मिली।
जिस पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को किसान पेंशन से संबंधित समस्त डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कुछ लोगों द्वारा परिवार रजिस्टर में परिवार के सदस्य का नाम दर्ज न होने की शिकायत की गई, जिस पर उन्होंने कहा कि परिवार रजिस्टर में नाम न दर्ज होने वाले व्यक्ति शपथपत्र जमा करें ताकि उनका नाम शीघ्र ही परिवार रजिस्टर में दर्ज किया जा सके। उनके साथ जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्या, राजस्व निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी, पटवारी सिप्टी दिनेश चंद्र पांडेय, सुंदर सिंह नेगी आदि थे।