फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य ने लधियाघाटी में सुनीं समस्याएं

Mon, 23 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने लधियाघाटी के साल क्षेत्र गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरल मंदिर प्रांगण में लगी चौपाल में लोगों ने सूखे से चौपट हुई फसलों की जानकारी दी। साल-टांण मोटर मार्ग के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई। सांसद के प्रति आभार जताया। राज्यसभा सदस्य ने गोरल मंदिर के सुंदरीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत सदस्य भोला ने बरम मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान महेश राम, रमेश परवाल, त्रिभुवन चम्याल, होशियार सिंह, फकीर सिंह, मान सिंह, दलीप सिंह, रघुवर सिंह, रूप सिंह आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें