लेफ्टिनेंट बनने के बाद अनुज अधिकारी को बैज लगाते परिजन।
- फोटो : AMAR UJALA
बाराकोट विकासखंड के रैगांव निवासी अनुज सिंह अधिकारी सेना में अफसर बने हैं। बिहार के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में हुए परेड समारोह के बाद वे सेना में कमीशंड अधिकारी बने। लेफ्टिनेंट अधिकारी को बटालियन 4 में तैनाती मिली है। उनके पिता, दादा और परदादा भी फौज में सेवा कर चुके हैं।
उनके पिता कर्नल राजेश सिंह अधिकारी ने ऑपरेशन रक्षक में 2008 से 2011 तक हिस्सा लिया। दादा लोकमान सिंह अधिकारी भी कर्नल रह चुके हैं, जबकि परदादा लेफ्टिनेंट हिम्मत सिंह अधिकारी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में हिस्सा लिया था। दादा और पिता ने लेफ्टिनेंट अनुज सिंह अधिकारी के कंधों पर सितारे लगाए। इस दौरान दादी और चाचा कर्नल सुरेश अधिकारी भी मौजूद थे। अल्मोड़ा के थपलिया मोहल्ला के मूल निवासी इनके नाना कर्नल कैलाश बोरा सैन्य अधिकारी रहे हैं।