फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक क्रीड़ा समारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम-खम

विज्ञापन
बनबसा में वार्षिक क्रीड़ा समारोह में लंबू कूद लगाती महाविद्यालय की छात्रा। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह हुआ। प्राचार्या प्रो. आभा शर्मा की अध्यक्षता और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता देखरेख में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रांगण में हुई 100 मीटर दौड़ में विवेक टम्टा, रेखा विश्वकर्मा जीते। मनोरमा, अजय सिंह बिष्ट दूसरे, साहित्य चंद, निशा तृतीय रही। 1600 मीटर दौड़ में रेखा विश्वकर्मा, करन चंद पहले, मनोरमा, ललित मोहन उप्रेती दूसरे, संजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
भालाफेंक में रेखा विश्वकर्मा, करम चंद प्रथम, अजय सिंह बिष्ट, मनोरमा द्वितीय, ज्योति, शिल्पी, जगदीश चंद तृतीय रहे। छात्राओं की गोलाफेंक में मनोरमा, विवेक टम्टा पहले, अजय सिंह बिष्ट, रेखा विश्वकर्मा दूसरे, ज्योति, अजय चंद क्रमश पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

ऊंचीकूद में रेखा विश्वकर्मा, विवेक टम्टा प्रथम, ललित मोहन उप्रेती, मनोरमा द्वितीय, तनुजा थापा, साहित्य चंद तृतीय रहे।
लंबीकूद में रेखा विश्वकर्मा, साहित्य चंद पहले, मुकेश कुमार, मनोरमा दूसरे, तनुजा थापा, राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। कॉलेज स्टाफ ने भी भाला फेंका। इसमें त्रिलोक कांडपाल प्रथम, विनोद कुमार चंद द्वितीय रहे। डॉ. आरएन पांडेय, डॉ. मुकेश कुमार, हेम गहतोड़ी निर्णायक थे। आयोजन में वरिष्ठ लिपिक भरतराज ओझा, कनिष्ठ लिपिक मोहन राम, सोनू आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें