फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत राजकीय पॉलीटेक्रिक में प्रवेश का एक और मौका...

विज्ञापन
चंपावत के राजकीय पॉलीटेक्निक का भवन। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। गणित विषय के साथ आप दसवीं पास है और राजकीय पॉलीटेक्निक में दाखिला चाहते हैं, तो चंपावत में आपका स्वागत है। ये कोई इश्तहार नहीं है, बल्कि यहां के राजकीय पॉलीटेक्निक की हकीकत है। तीन काउंसलिंग के बावजूद सीटें न भरने पर अब फिर 21 दिसंबर से तीन दिन तक चंपावत में काउसंलिंग रखी गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की योग्यता रखने वाले विद्यार्थियों को चंपावत में दाखिले के लिए न कोई प्रवेश परीक्षा देनी होगी और न ही मेरिट की कोई बाध्यता। जीप (पॉलीटेक्निक की संयुक्त अभियांत्रिकी परीक्षा) से अभ्यर्थी न मिलने के बाद 27 नवंबर को चंपावत पॉलीटेक्निक के इकलौते ट्रेड (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) के लिए हुई तीसरी काउंसलिंग में हाईस्कूल पास अभ्यर्थियों को भी इजाजत मिली। लेकिन इसमें भी मात्र चार आवेदक ही आए। तीन काउंसलिंग के बाद 30 सीटों की क्षमता वाले इस ट्रेड में यहां 13 प्रवेश हुए, लेकिन जीप के रैंकधारी नौ विद्यार्थियों ने बाद में दूसरे पॉलीटेक्निक में प्रवेश ले लिया। और अब 21 दिसंबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग में हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर प्रवेश देने का भी विकल्प दिया गया है।
हाईस्कूल गणित विषय से पास छात्र-छात्राएं चंपावत राजकीय पॉलीटेक्निक की 21 दिसंबर से तीन दिन तक चलने वाली काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। संस्थान में पंजीकरण करा उन्हें मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दो सौ रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन

रोहित जोशी,
प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्रिक।
दूसरे ट्रेड के संचालन में आड़े आ रहा किराये का भवन
चंपावत राजकीय पॉलीटेक्निक नगर पालिका के किराये के भवन में 2014 से चल रहा है। दो ट्रेड मंजूर होने के बावजूद एक ही ट्रेड चल रहा है। जगह की कमी से इलेक्ट्रिकल शुरू नहीं हो पा रहा है। प्राचार्य का कहना है कि किराये के इस भवन में दो ट्रेड मुमकिन नहीं है। 5.29 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन भवन अगले साल फरवरी तक पूरा होगा। (ब्यूरो )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें