फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलहिंडोला में एक और हैंडपंप की चेन टूटी

Tue, 22 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा से जुड़े पुलहिंडोला कस्बे में मंगलवार को एक और हैंडपंप की चेन टूटने से पेयजल संकट पैदा हो गया है। यहां के चार हैंडपंप जल स्तर रसातल में जाने से पहले ही बंद हो गए हैं। शेष दो हैंडपंपों में यही हैंडपंप सही काम कर रहा था। इस पर पूरा दबाव होने से चेन टूट गई है, जिससे पानी के लिए यहां लोगों के सामने काफी समस्या पैदा हो गई  है। छठा हैंडपंप का जल स्तर भी नीचे चला गया है। 10 मिनट चलने के बाद यह बंद हो जाता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पुलहिंडोला के सर्वाधिक ऊंचाई में होने के कारण यहां अन्य कोई पेयजल योजना न होकर लोगों की प्यास बुझाने का पूरा दारोमदार इन्हीं हैंडपंपों पर है। महिला समाख्या की जेआरपी मीनू पंत के अनुसार यहां पीने के पानी की समस्या ने महिलाओं को परेशानी किया है। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था नहीं होने तक टैंकरों से जलापूर्ति करने की मांग की है। साथ ही महिलाएं पेयजल समस्या को लेकर लोहाघाट में आकर एसडीएम को ज्ञापन देंगी। उधर, जल संस्थान के अभियंता विशाल सक्सेना का कहना है कि उक्त हैंडपंप की चेन शीघ्र ठीक कर उसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें