फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज का वार्षिकोत्सव और वेद प्रचार समारोह संपन्न

Sun, 23 Dec 2018 09:55 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
आर्य समाज के वार्षिकोत्सव व वेद प्रचार समारोह में हवन करते यजमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्य समाज का तीन दिनी वार्षिकोत्सव एवं वेद प्रचार समारोह रविवार को उपदेश, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रतिनिधि डॉ. विनय विद्यालंकर के ब्रह्मत्व में वेद मंत्रों के साथ यज्ञ किया गया।
विज्ञापन


इसमें गाजियाबाद से आए वैदिक प्रवक्ता आचार्य कृपाल सिंह वर्मा और रमेश चंद्रा ने धर्म एवं परमात्मा के स्वरूप का बखान किया। बहराइच से आई भजनोपदेशक गीता देवी आर्य ने महिलाओं को कर्तव्यों का पालन करते हुए मर्यादित शिक्षा से परिवार को समृद्ध बनाने को प्रेरित किया। संचालन आर्य समाज के प्रधान राजीव आर्य ने किया।

आर्य समाज के मंत्री आचार्य रामदेव आर्य ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों, यजमानों का आभार जताया। समापन पर विशाल भंडारा लगा श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम सिंह, इंद्रस्वरूप गुप्ता, रामकिशोर, शंकर सिंह प्रजापति, ऋषिदेव, रामकुमार, शिव कुमार, अमित बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा, भुवन चंद्र जोशी के अलावा दयानंद इंटर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें