फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रखने का एलान

Fri, 15 May 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन चंपावत ने 20 मई को जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन देकर जनस्वास्थ्य और औषधि व्यवसाय से जुड़े कई मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि दवाएं सामान्य वस्तु नहीं हैं बल्कि सीधे रोगियों की जान से जुड़ी होती हैं। योग्य चिकित्सकों और पंजीकृत फार्मासिस्टों के माध्यम से ही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने नकली दवाओं और अनुचित भंडारण वाली दवाओं के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की। एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के बढ़ते जोखिम को भी जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बताया गया।
एसोसिएशन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बड़ी कंपनियों की ज्यादा छूट और प्रीडेटरी प्राइसिंग की नीतियों से छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों के सामने संकट हो गया है। इससे बाजारों में असंतुलित माहौल उत्पन्न हो रहा है। एसोसिएशन ने कोविड-19 महामारी के दौरान जारी अधिसूचना को वापस लेने की मांग की है। कहा कि महामारी समाप्त होने के बावजूद इन प्रावधानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। एसोसिएशन ने डीएम से राज्य एवं केंद्र सरकार स्तर पर हस्तक्षेप कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के महामंत्री चंद्र शेखर उप्रेती, कोषाध्यक्ष डॉ. एनएस नेगी, हरीश खर्कवाल, हेम पुनेठा, दलीप सिंह धौनी, रवि फर्त्याल, ललित मोहन जोशी और नरेश काॅलोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें