फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम सेंटर में चोरों का धावा सेंटर में की तोड़फोड़, वजन तोलने की मशीन गायब

Wed, 27 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
एएनएम सेंटर में चोरों का धावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की रात चोरों ने गुदमी ग्राम सभा के गढ़ीगोठ के एएनएम सेंटर में तोड़फोड़ कर सामान चुरा लिया। बुधवार सुबह एएनएम के आने के बाद मामले का पता चला। सूचना पर पुलिस और टनकपुर संयुक्त अस्पताल के अधीक्षक एचएस ह्यांकी ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह जब एएनएम कमला चंद गढ़ीगोठ सेंटर पहुंची तो सेंटर के भवन के तीन दरवाजे, खिड़कियों के शीशे, अलमारी, बच्चों के वजन तोलने की मशीन और हैंडपंप टूटी हालत में मिले। एएनएम ने बताया कि वजन मापने की बड़ी मशीन लापता है और रजिस्टरों के पन्ने फाड़े गए हैं, कुछ दवाइयां बिखरी पड़ी थीं। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी।

थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि देखने से लगता है कि किसी नशेड़ी ने उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरफ का मामला गढ़ीगोठ स्थित पुराने धस्माना अस्पताल में भी की गई है। उधर, एएनएम की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएनएम ने शरारती तत्वों पर तोड़फोड़ और चोरी किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें