फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली नागरिकों ने लगाया बार्डर पर जाम

Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
नेपाली नागरिकों ने लगाया बार्डर पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाली युवक की हत्या का खुलासा करने और अन्य आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग को लेकर नेपाली नागरिकों ने भारत-नेपाल बार्डर पर जाम लगाया। जाम के चलते करीब एक से डेढ़ घंटे तक सीमा पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


नेपाल के गड्डाचौकी के भुजेला गांव निवासी सूरज बिष्ट (25) पुत्र रोशन बिष्ट का शव रविवार 24 जुलाई को नेपाल चैनल (नहर) के साइफन में फंसा मिला था। वो 22 जुलाई से लापता था। मृतक के परिजनों ने गड्डा चौकी के एक व्यवसायी पर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल वो नेपाल पुलिस की हिरासत में है। परिजन हत्या का शीघ्र खुलासा करने और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की मांग को लेकर नेपाल पुलिस पर दबाव बनाने में लगे हैं।

परिजनों का कहना है कि हत्या में अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। मामले के खुलासे और नेपाल पुलिस पर दबाव बनाने को मृतक के परिजनों ने महिलाओं के साथ बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर अपनी ओर जाम लगाकर आवागमन प्रभावित कर दिया। इससे पहले उन्होंने हत्यारोपी की दुकान में आग लगाने का भी प्रयास किया था। बहरहाल सीमा पर जाम लगाने की सूचना पर भारतीय पुलिस और खुफिया तंत्र खासे सतर्क हो गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद सीमा के हालात सामान्य हो पाए। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि नेपाली नागरिकों का प्रदर्शन सांकेतिक था, लेकिन सीमा पर पुलिस पूरी तरह सतर्क थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें