फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पानी की लाइन टूटी, गुस्साई महिलाओं ने जेसीबी के आगे आकर काम रुकवाया

Thu, 21 Sep 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के कुलेठी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त करने के विरोध में जेसीबी के आगे प्रदर्शन करतीं महिल
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से सटे कुलेठी ग्राम पंचायत में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने से भड़की महिलाओं ने जेसीबी के सामने बैठ हेलीपैड के निर्माणाधीन कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित महिलाओं और ग्रामीणों का कहना था कि कुलेठी में पेयजल निर्माण निगम की ओर से हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण सामग्री लाने में कई भारी वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। इन भारी वाहनों के कारण कुलेठी की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एक दिन पूर्व जल संस्थान का घेराव करने के बाद भी पेयजल लाइन सही नहीं होने पर महिलाओं ने बृहस्पतिवार को हेलीपैड के निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन के आगे प्रदर्शन कर काम रुकवा दिया। इसके बाद जल संस्थान की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई विलाल युनूस ने बताया कि भारी वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को सुरक्षित तरीके से कार्य करने को कहा गया है। प्रदर्शन करने वालों में भावना कुलेठा, चित्रा कुलेठा, मनोज गरसाड़ा आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें