फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति में देरी से आक्रोश

Sat, 22 Nov 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत मुख्य ​शिक्षा​धिकारी कार्यालय के बार प्रदर्शन करते कर्मी। स्रोत : ​संगठन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति में देरी के विरोध में कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर मिनिस्टीरियल कर्मचारी संगठन के संयुक्त सचिव मिंटू राणा और फेडरेशन महामंत्री जीवन ओली के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति की मांग के लिए कर्मचारियों ने नारे लगाए। कर्मियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति के बाद पदस्थापना के लिए काउंसलिंग के बाद भी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड देहरादून की ओर से पत्र निर्गत नहीं किया गया है।
इस कारण संगठन से पदाधिकारियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि 160 प्रधान सहायकों की पदोन्नति पदस्थापना के लिए काउंसलिंग कराई जानी है। समय से अनुमति नहीं मिलने के कारण इस सभी कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश नाथ महंत, प्रभाकर दीक्षित, राघवेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, ललित मोहन, महेंद्र नाथ, मंजू तड़ागी, मालविका पंत, भानु प्रकाश, मनोहर लाल, विमला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें