फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टमाटर के तेवर हुए लाल, परवल और बीन के दाम भी चढ़े

Sat, 22 Nov 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में पिछले तीन दिनों से कुछ सब्जियों के दाम पूर्व की अपेक्षा काफी बढ़ गए हैं। इससे गृहिणियों को किचन संचालित करने में अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अचानक 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। परवल 120 और बीन 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं चार। पांच दिन पूर्व यह आधे दाम पर बिक रहे थे।
विज्ञापन

सब्जियों के बढ़े दामों से जहां आम घरों की थाली का स्वाद बिगड़ा है, वहीं शादी का मौसम होने से लोगों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। सब्जी विक्रेता जाकिर खान ने बताया कि 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली भिंडी 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। लहसुन, अदरक, नींबू और शिमला मिर्च के दाम में भी 20 से 30 रुपये प्रति किले बढ़े हैं।
व्यापारी शोएब और फारूख ने बताया कि टमाटर विदेश जाने और शादियों का सीजन होने से इसके दाम अचानक बढ़े हैं। गृहिणी ममता गोस्वामी, संजू यादव, निर्मला सिंह और पार्वती देवी ने बताया कि इन दिनों खाने में टमाटर का सेवन बंद कर दिया है। कुछ महिलाओं ने बताया कि रसोई में अब हरी सब्जियों का राज चलने लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें