बुड़म में विद्युतकरण के लिए खड़ा किया गया पोल।
- फोटो : AMAR UJALA
जिले के दुर्गम बुड़म और आसपास के तोकों में विद्युतीकरण का कार्य अधूरा छोड़े जाने से ग्रामीणों में खासा गुस्सा बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र काम पूर्ण न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान पदमा देवी ने बताया कि अब तक बिजली के बगैर जीवन यापन कर रहे लोगों को विद्युतीकरण से गांव रोशन होने की उम्मीद जगी है। लेकिन ऊर्जा निगम की अनदेखी और कार्यदायी कंपनी, ठेकेदार की मनमानी से उनका यह सपना अधूरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले चार माह से कई तोकों में बिजली लाईन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि बुड़म के अलावा बकौरिया, कलाड़, सुकनी तोक में लाइन बिछा दी गई है, लेकिन एक माह से बिजली नहीं है। ग्रामीण जमन सिंह महरा, शिवराज सिंह, हीरा सिंह, रमेश राम, महेंद्र सिंह,, नारायण राम, विशन सिंह आदि ने कार्य को शीघ्र पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्यूरो