फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिग कॉलेज को शासन से मिली 7.95 करोड़ की दूसरी किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को शासन स्तर से दूसरी किस्त के रूप में 7.95 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है। बजट मिलने नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के ताराचौड़ पुनेठी में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए 23. 62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। पहली किस्त में मिले चार करोड़ की धनराशि से कार्यदायी संस्था ने 20 फीसदी काम पूरा कर लिया है। सीएनडीएस ने दूसरी किस्त मिलने के बाद निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। नर्सिंग कॉलेज में दो छात्रावास और एक मुख्य भवन की नींव और सड़क का काम पूरा कर लिया है। कॉलेज बनने के बाद छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। नर्सिंग कालेज में लगभग 267 छात्र-छात्राओं की ठहरने की आवासीय व्यवस्था होगी। सीएनडीएस के अपर सहायक अभियंता बिजेंद्र सुयाल ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज के लिए दूसरी किस्त में 7.95 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। धनराशि मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद नर्सिंग कॉलेज के रुके हुए कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें