फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मंत्री आजमा खां के खिलाफ गुस्सा

Thu, 16 Apr 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में वाल्मीकि बस्ती को उजाड़े जाने का आरोप लगाते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने यहां उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वाल्मीकि पंचायत के अध्यक्ष रामदयाल चौधरी के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोग बृहस्पतिवार को यूपी के मंत्री आजमा खां का पुतला लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग के हवाले कर प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने तहसील जाकर नायब तहतसीलदार ख्याली राम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि मंत्री आजम खां के इशारे पर रामपुर में 70 साल पुरानी वाल्मीकि समुदाय की बस्ती को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। अपने आशियाने उजड़ता देख लोग आमरण अनशन पर बैठे तो उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला गया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज ऐसे कृत्य को किसी सूरत में बर्दाश्त में नहीं करेगा। प्रदर्शन में वाल्मीकि युवा सुधार समिति के महामंत्री रामवरन वाल्मीकि, विशाल बाबू, राकेश, श्याम सिंह, रामनाथ, सुरेश छत्रपाल, राजो बाबू, परवेश, मुनेश, मधूसूदन, करन, संजीव आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें