फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल

Thu, 13 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर बृहस्पतिवार को देहरादून कूच कर गई है। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन का धरना, प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्त्रियों ने मांगों की अनदेखी पर सरकार विरोधी नारे लगाए। लोहाघाट में नफीशा बेगम, सुशीला वर्मा, हेमा मेहरा, विमला अधिकारी, गंगा जोशी ने धरना दिया, जबकि 14 अक्तूबर को होने वाली महारैली के लिए लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा, शांति जोशी, मीना जोशी, शमीना, रेखा बोहरा, सुनीता, चंपावत ब्लॉक अध्यक्ष विमला पनेरू, दीपा पांडेय, पाटी की हेमा मनराल, सुशीला सामंत आदि देहरादून रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन


टनकपुर। यहां भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब डेढ़ माह से ताले लटके हैं और लाभार्थियों को पुष्टाहार नहीं मिल सका है। इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष लीला महर, ब्लॉक अध्यक्ष सरोज मौनी, नीरु बिष्ट, साधना शर्मा, चंद्रा तड़ागी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें