चंपावत। पहले राज्य स्तरीय पैरालंपिक प्रतियोगिता के लिए चंपावत से पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 18 अक्तूबर से देहरादून में होने वाले दो दिनी राज्य पैरालंपिक खेलों में हिस्सा लेंगे। चयनकर्ता सुनील गड़कोटी और अतुल अधिकारी ने बताया कि गोरलचौड़ मैदान में हुए ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 100 मीटर दौड़ में रियासत हुसैन, 200 मीटर दौड़ में योगेश सिंह, एथलेटिक्स में देव सिंह, बैडमिंटन में दीपेंद्र सिंह अधिकारी समेत वॉलीबाल, भाला फेंक में अतीक अहमद का चयन किया गया। अब शुक्रवार को टनकपुर में होने वाले ट्रायल में दो और खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।