चंपावत। जिले में आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता न्यूनतम मानदेय को लेकर 18 फरवरी से कार्य बहिष्कार पर हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके हैं।
आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने कहा कि सरकार उनकी पांच सूत्री मांगों पर ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तीकरण की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर हैं।
वक्ताओं ने कहा कि 600 रुपये प्रतिदिन मानदेय, सेवानिवृत होने पर दो लाख रुपये, टेक होम राशन ढुलान के लिए केंद्र तक पहुंचाने की धनराशि दिए जाने, पोषण टेकर के लिए मोबाइल और रिचार्ज किए जाने के साथ ही विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शर्मिला बोहरा, नीमा बिष्ट, दमयंती वर्मा, जानकी जोशी, प्रेमा बोहरा, उषा बोहरा, अनिता देवी, कविता पंत, विमला अधिकारी, परमेश्वरी, जानकी पाठक आदि शामिल रहीं। संवाद