आंगनबाड़ी वर्करों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
वेतन विसंगति के निस्तारण सहित चार मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का धरना छठे दिन बुधवार को कलक्ट्रेट पर जारी रहा।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडेय के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन में वर्करों ने महिला कामगारों की लगातार उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। विरोध-प्रदर्शन में पुष्पा खर्कवाल, तुलसी सेठी, गीता आर्या, हेमा देउपा, शोभा पांडेय, गीता जोशी, ज्योति जोशी, बबीता आदि शामिल थीं।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री भूपेंद्र प्रकाश जोशी, एमएस जीना सहित यूनियन के तमाम नेताओं ने मांगों को लेकर एकजुट आंदोलन पर जोर दिया। कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने के बाद ही कार्य बहिष्कार खत्म करने का एलान किया। लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने के लिए मांग की जा रही है, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है।