फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांग पूरी करो

Tue, 27 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांग पूरी करो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। छह सूत्रीय  मांगों को लेकर आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं का  कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कलक्ट्रेट  परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। दीपा पांडेय की अध्यक्षता और विमला  पनेरू के संचालन में धरना स्थल में हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि जब  तक उनकी न्यायोचित मांगों पर कोई कार्रवाई अथवा शासनादेश जारी नहीं होता है  उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


लोहाघाट में ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में कचहरी परिसर में चल रहे धरना प्रदर्शन में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि न्यूनतम मासिक वेतन 18 हजार करने, सरकारी कर्मचारी घोषित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन  देने आदि की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर  कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना था कि उनकी उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान शर्मिला बोहरा, रेखा धौनी, मीना बोहरा, शबीना बानो, सुनीता ढेक, ममता ढेक, सीता लुंठी, माया राय, अनीता बोहरा आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें