फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी को एक और नोटिस जारी

Thu, 19 Jan 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


  विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का सिलसिला जारी है। तो दूसरी ओर चुनाव प्रचार के तौर तरीकों पर कड़ी नजर रख रहे निर्वाचन आयोग का नोटिस भेजने का सिलसिला भी जारी है। अब तक जिले की दोनों विधानसभा सीटों में दस बार प्रत्याशियों को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


ताजा मामले में भाजपा के घोषित प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी को आचार संहिता के उल्लंघन का एक और नोटिस  भेजा गया है। जबकि उन्हें एक दिन पहले भी बिना अनुमति के छोले और खीर का भंडारा लगाने पर नोटिस भेजा गया था। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर अनिल चन्याल के अनुसार बनबसा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाली गई दोपहिया रैली में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह रावत पर अनुमति से अधिक दोपहिया वाहन लाने पर संबंधित प्रत्याशी को नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें