फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी की विज्ञान क्विज में अनंत और अंकित ने बाजी मारी

Sat, 24 Mar 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पाटी में आयोजित विज्ञान मेले में अब्बल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
 ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआसी) पाटी में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग के ब्लाक स्तरीय विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अंतर्गत हुई प्राइमरी वर्ग की क्विज में अनंत,अंकित जोशी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप मिश्र, डाइट के प्रवक्ता एनसी जोशी, एनसी उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लाक समन्वयक श्याम सिंह लडवाल व शिक्षक रबीश पचौली के संचालन में हुए विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने शानदार मॉडल प्रस्तुत किए। प्राथमिक वर्ग की विज्ञान क्विज में अनंत भट्ट व अंकित जोशी प्रथम, पंकज कुमार व अभिनव पचौली द्वितीय, साक्षी गहतोड़ी व वीरेंद्र लडवाल तृतीय रहे।

उच्च प्राथमिक वर्ग में बिसारी की नेहा गहतोड़ी प्रथम, कंचन गहतोड़ी, मनीष गहतोड़ी द्वितीय, धीरज जोशी, विजय सिंह व सुहानी बोहरा तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग की मॉडल प्रतियोगिता में काजल व धीरेंद्र प्रथम, मनीष व पंकज द्वितीय, नीरज व तनुज तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग में मनीष व कंचन प्रथम, सलोनी व सूरज द्वितीय रहे। प्राथमिक वर्ग की पोस्टर में जैरोली, रौलामेल, गागर, उच्च प्राथमिक वर्ग में बिसारी, पोखरी व बिसारी विजयी रहे। प्राथमिक वर्ग की विज्ञान प्रयोगात्मक प्रतियोगिता के साक्षी व ज्योति प्रथम, हिमांशु व योगेश द्वितीय, मुकेश व मुकुल तृतीय रहे उच्च प्राथमिक वर्ग में सलोनी, मनीष और धीरज पहले तीन स्थान में रहे। खड़क सिंह, रश्मि, तनुजा, कृष्ण राम, रेखा जोशी, चिंतामणि निर्णायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें