फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लंदन में शुरू हुई उत्तराखंडी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल

Tue, 12 May 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लंदन में आयोजित उत्तराखंडी सोशल मीटअप में शामिल उत्तराखंड के लोग। स्रोत: एनडी कलेक्टिव ग्रुप
विज्ञापन
चंपावत। विदेशों में रह रहे उत्तराखंडियों को संस्कृति और समुदाय से जोड़ने के उद्देश्य से लंदन स्थित युवा संगठन एनडी कलेक्टिव ने अपना पहला उत्तराखंडी सोशल मीटअप आयोजित किया। कार्यक्रम में यूके के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में उत्तराखंडी समुदाय के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

दीक्षा राठौर और विपुल सिंह कन्याल की ओर से स्थापित इस संस्था की शुरुआत सोशल मीडिया पर उत्तराखंडी संस्कृति से जुड़े छोटे वीडियो साझा करने से हुई थी। धीरे-धीरे यह पहल एक बड़े सांस्कृतिक मंच के रूप में विकसित होती चली गई। संस्था के अनुसार, ऑनलाइन शुरू हुई इस कम्युनिटी को तीन महीनों में ही अच्छा समर्थन मिला। पहले मीटअप के लिए 260 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन रुचि दिखाई और मैनचेस्टर, बर्मिंघम, लीड्स समेत कई शहरों से लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
कार्यक्रम में उत्तराखंडी लोकसंगीत, पारंपरिक भोजन, सांस्कृतिक गतिविधियों और नेटवर्किंग के जरिये लोगों को घर जैसा अहसास देने का प्रयास किया गया। आयोजन के कुछ हिस्सों का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया ताकि दुनियाभर में रह रहे उत्तराखंडी इससे जुड़ सकें। संस्था भविष्य में संस्कृति और डिजिटल प्लेटफॉर्म में फोकस करने के साथ योग और वेलनेस सेशन, नेटवर्किंग इवेंट, पॉडकास्ट, डिजिटल कंटेंट और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से वैश्विक उत्तराखंडी समुदाय को जोड़ने पर कार्य करने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें