टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास मलबा गिरने से फंसे वाहन।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास मलबा आने से करीब एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से जेसीबी के माध्यम से मलबा साफ कर यातायात सुचारु किया।
इस दौरान प्रदेश सम्मेलन में शिरकत करने देहरादून जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही कई यात्री जाम में फंसे रहे। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े सात बजे भारी मात्रा में मलबा गिरने से सड़क बाधित रही। इसके बाद में आठ बजकर 15 मिनट बाद जाम खोला जा सका। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि मलबा गिरने की सूचना मिलते ही कार्यदायी कंपनी को तत्काल मलबा हटाने के लिए निर्देशित किया।