चंपावत जीजीआईसी में निरीक्षण करती उच्च न्यायालय की ओर से गठित समिति।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के स्कूलों में कोविड संक्रमण से बचाव और उसकी रोकथाम के लिए नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं इस संबंध में उच्च न्यायालय की ओर से गठित समिति ने बृहस्पतिवार को जीआईसी और जीजीआईसी का निरीक्षण किया।
दोनों स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठाया गया था। सभी ने मास्क पहना था। जीजीआईसी की एक छात्रा मास्क लाना भूल गई थी इस पर समिति ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि यदि कोई मास्क घर भूल आता है तो उसे स्कूल की तरफ से मास्क उपलब्ध कराया जाए। प्रधानाचार्य ने समिति को बताया कि कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए स्कूल को दो पालियों में खोला जा रहा है। इस मौके पर एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला बार संघ राम सिंह आदि थे।