फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल कॉलेज बनेगा अमोड़ी डिग्री कॉलेज:रावत

विज्ञापन
ोड़ी डिग्री कॉलेज में उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं प्राचार्या कमला - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अमोड़ी डिग्री कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अमोड़ी कॉलेज के मुआयने के दौरान उन्होंने भवन निर्माण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिग्री कॉलेज का मुआयना कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए कॉलेज में स्टाफ की कमी को दूर करने के साथ नए विषय को स्वीकृत करने का आग्रह किया। प्राचार्या कमला जोशी ने मंत्री व विधायक को स्मृति चिन्ह भेेंट कर अभिनंदन किया। बताया कि भवन निर्माण कार्य के लिए तीसरी किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, बीडीसी सदस्य सुंदर बोहरा, खीमानंद भट्ट, कृष्णा जोशी, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीओ ध्यान सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, संजय कुमार, रंजना सिंह, पुष्पा, प्रभु सिंह, अनु पांडेय, प्रकाश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जीआईसी में चल रहा अमोड़ी डिग्री कॉलेज
2016 में शुरू हुआ अमोड़ी का राजकीय डिग्री कॉलेज इस वक्त जीआईसी के कुछ कमरों में चल रहा है। जगह की कमी से पढ़ाई पर असर पड़ने के साथ नए विषयों को खोलने में दिक्कत आ रही है। जगह की कमी के बावजूद इस वक्त यहां 151 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें