फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से धनुषपुल के पूर्वीछोर का बंधा धंसा

विज्ञापन
बरसात से बनबसा धनुषपुल के पूर्वी छोर पर हो रहा भूकटाव। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नहर पर गढ़ीगोठ स्थित धनुषपुल के पूर्वी छोर के दाहिने तटबंध में हुए कटान से एसएसबी कैंप जानेे वाला मार्ग क्षतिगस्त हो गया है। शीघ्र बंधे का निर्माण नहीं किया गया तो मझगांव के अलावा एसएसबी कैंप तक आवागमन बाधित हो जाएगा। एसएसबी अधिकारियों के अलावा ग्रामप्रधान विनीता राणा, दीपक प्रकाश चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा, पूर्व प्रधान माला देवी, अरुण कुमार, उपप्रधान भरत प्रसाद, योगेश पांडेय आदि ने प्रशासन से शीघ्र मार्ग का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। इस संबंध में यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा हैडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य का कहना है कि धनुषपुल स्थित क्षतिग्रस्त बंधे और मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव यूपी सिंचाई विभाग को भेजा गया है, जो स्वीकृत हो गया है। धनराशि मिलते ही क्षतिग्रस्त बंधे का निर्माण करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें