फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में एंबुलेंस चालक की व्यवस्था सुनिश्चित

Sun, 13 Sep 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला प्रशासन की पहल के बाद टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में एंबुलेंस चालक की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में एंबुलेंस संचालन के लिए वाहन चालक की आवश्यकता को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

उनके निर्देश पर चिकित्सा प्रबंधन समिति ने एक वाहन चालक की व्यवस्था सुनिश्चित की है। यह व्यवस्था मरीजों को एंबुलेंस से लाने-ले जाने के लिए की गई है। इससे एंबुलेंस सेवा में कोई व्यवधान नहीं होगा। जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। डीएम ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखना प्राथमिकता है। आकस्मिक और गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को समय पर सुविधा मिलनी चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि उप जिला अस्पताल टनकपुर में मरीजों की सुविधा के लिए तीन वाहन उपलब्ध हैं, लेकिन चालकों के अभाव में दो वाहनों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। अस्पताल की बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस जुलाई से खड़ी है। वहीं सीएमएस स्तर का वाहन भी चालक न होने के कारण इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। तीसरा वाहन पहले से ही खराब हालत में है। ऐसे में मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें