फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स:वोट तुमरो हथियार छ यो जानी लिया...

विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत बाराकोट में शत प्रतिशत मतदान की शपथ लेते ग्रामीण? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के सहयोग से बाराकोट गांव में मतदाता जागरूकता, नशा उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने के साथ बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने कुमाऊंनी नारों के साथ लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। कहा कि मताधिकार का प्रयोग योग्य उम्मीदवारों के चयन में करना चाहिए। इस मौके पर वक्ताओं ने कोई हारौ, कोई जितौ, यो तो भाग्य की बात भै, हम वोट ले ना दियां, यो कति गलत बात भै, मुश्किल बहुत आलीन यो जानी लिया, वोट तुमरो हथियार छ यो जानी लिया, ना नोट ले ना वोट ले गांव बदलो तुमरो वोट ले आदि नारों के साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
शिक्षिका कल्पना जोशी ने महिला अधिकारों की जानकारी देने के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वहां कुसुम अधिकारी, केशवी देवी, जानकी देवी, हीरा देवी, नरूली देवी, माया वर्मा, पार्वती देवी, बबीता देवी, मुन्नी देवी, कृष्ण सिंह अधिकारी, रजत वर्मा, देवेंद्र अधिकारी, केदार सिंह अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, सुमित अधिकारी, दिवान सिंह बिष्ट, जगदीश राम, सुभाष सिंह, आनंद सिंह, नरेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें